नारायणपुर में बाबूलाल मरांडी का हुआ भव्य स्वागत

नारायणपुर. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मंगलवार को जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे.

नारायणपुर. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मंगलवार को जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे. उनके नारायणपुर आगमन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. नारायणपुर थाना मोड़ बस स्टैंड स्थित भैयाडीह माेड़ पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया. मौके पर तरुण कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष सुमित शरण, भाजपा नेत्री बबीता झा उपस्थित रहीं. सभी ने एकजुट होकर पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. स्वागत के बाद श्री मरांडी श्यामपुर गांव के लिए रवाना हो गए. उन्होंने कहा कि भाजपा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी. उनके इस दौरे से स्थानीय स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है. मौके पर दीपक सिन्हा, आनंद पोद्दार, बमशंकर दुबे, सुनील कुमार, कालीचरण दास, तरुण मंडल सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >