सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत थे बाबा साहेब डॉ आंबेडकर : डीडीसी

जामताड़ा. भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गयी.

प्रतिनिधि, जामताड़ा. भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गयी. डीडीसी निरंजन कुमार, एसडीओ अनंत कुमार, एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी ने आंबेडकर चौक स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. डीडीसी ने कहा कि संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती हमलोग मना रहे हैं. भारत रत्न बाबा साहेब ने संविधान निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया. कहा कि बाबा साहेब ने कमजोर और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए पूरे जीवन संघर्ष किया. वह सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता थे. एसडीओ ने कहा कि बाबा साहेब ने स्वतंत्रता सेनानी, विधि विशेषज्ञ एवं समाज सुधारक के रूप में जो कार्य किये हैं, वो हम सभी के लिए सदैव स्मरणीय एवं अनुकरणीय है. हमें उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है. मौके पर डीएसइ विकेश कुणाल प्रजापति, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सोमा खंडेत, सीओ अविश्वर मुर्मू मौजूद थे. भाजपाइयों ने डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण जामताड़ा. डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में मनाई गयी. जामताड़ा नगर के कोर्ट मोड़ स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि डाॅ भीमराव आंबेडकर की जयंती पूरे विश्व में मनायी जाती है. जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले आंबेडकर को समानता और ज्ञान के प्रतीक माना जाता है. आंबेडकर को विश्व भर में उनके मानवाधिकार आंदोलन, संविधान निर्माता और प्रकांड विद्वता के लिए याद किया जाता है. मौके पर जिला महामंत्री कमलेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष सुजाता सिंह, श्रवण पंडित, लोकेश महतो, सुरजीत मंडल, निर्मल सोरेन, गिरिधारी मंडल, ओमप्रकाश यादव, किशन मुर्मू, लखिंद्र सिंह, रथु दास, ब्रजेश राउत, मिथलेश बर्मन उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >