सहायक अध्यापक 18 अप्रैल को सीएम आवास का करेंगे घेराव

बिंदापाथर. नाला प्रखंड से सहायक अध्यापकों की नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है. राज्य नेतृत्व के निर्देशानुसार 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का निर्णय लिया गया है.

बिंदापाथर. नाला प्रखंड से सहायक अध्यापकों की नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है. आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी ने राज्य सरकार पर वादा खिलाफी का गंभीर आरोप लगाया है. कहा सरकार सहायक अध्यापकों के साथ छल कर रही है. बताया कि पूर्व में हुई वार्ता के दौरान हेमंत सोरेन की सरकार ने लिखित रूप से आश्वासन दिया था कि आकलन सफल सहायक अध्यापकों को टेट के समकक्ष मान्यता दी जायेगी, लेकिन अब सरकार अपने इस वादे से पीछे हटती नजर आ रही है. इस कारण राज्यभर के सहायक अध्यापकों में भारी आक्रोश व्याप्त है. उन्होंने यह भी कहा कि पारा शिक्षकों का केवल नाम बदलकर सहायक अध्यापक कर दिया गया है, लेकिन उनकी वास्तविक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है. वे अब भी वेतनमान और अन्य सुविधाओं के मामले में संघर्ष कर रहे हैं. राज्य नेतृत्व के निर्देशानुसार 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का निर्णय लिया गया है. इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए रविवार को बैठक आयोजित की जायेगी. इस बैठक में नाला प्रखंड के सभी सहायक अध्यापकों से भाग लेने की अपील की गयी है, ताकि आंदोलन की रणनीति को अंतिम रूप दिया जा सके. अंसारी ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार जल्द ही अपने वादे पर अमल नहीं करती है, तो आंदोलन को और उग्र किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >