कार्रवाई. बंगाल की पुलिस ने साइबर अपराध के मामले में मिहिजाम में दी दबिश प्रतिनिधि, मिहिजाम साइबर अपराध एवं मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर ठगी के अलग-अलग मामले में बिहार व बंगाल पुलिस ने मिहिजाम में दबिश दी. और एक व्यक्ति को अपने हिरासत में लिया है. साइबर अपराध के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के आसनसोल साइबर थाने की पुलिस ने नगर के स्टेशन रोड स्थित एक मोबाइल विक्रेता को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी है. वहीं, मेडिकल कॉलेज में दाखिला के नाम पर ठगी के मामले में बिहार के भागलपुर जिले के मोजाहिदपुर बबरगंज थाने की पुलिस ने कृष्णानगर स्थित एक नंबर रोड निवासी आरबी चौधरी नामक व्यक्ति के आवास पर नाम पते का सत्यापन किया. वहीं, दूसरी तरफ आसनसोल पुलिस ने मिहिजाम में सेंट्रल बैंक शाखा के निकट स्थित ओम म्युजिक टेलीकाॅम के संचालक अजय कुमार साव को हिरासत में लिया है. आसनसोल साइबर थाने के सब इंस्पेक्टर आलोक मजूमदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की है. पुलिस के मुताबिक, अजय कुमार साव और उसके गिरोह के खिलाफ साइबर ठगी से जुड़े मामले में 3 जनवरी 2026 को कांड संख्या 2/26 दर्ज किया गया था. इस मामले में आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 318(4), 319(2), 338, 306, 61(2) और 340(2) के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. मेडिकल कॉलेज में दाखिले मामले में बबरगंज थाने में 13 फरवरी 2018 को कांड संख्या 27/18 दर्ज किया गया था. भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420, 120बी एवं 34 के तहत मामला दर्ज था. आरोपी पर मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर झांसा देकर लोगों से बड़ी रकम ऐंठने का आरोप है. मामले की जांच के दौरान बिहार पुलिस ने स्थानीय पुलिस से भी संर्पक कर आवश्यक जानकारी हासिल की.
आसनसोल पुलिस ने ओम म्युजिक टेलीकॉम के संचालक अजय साव को लिया हिरासत में
मिहिजाम. साइबर अपराध एवं मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर ठगी के अलग-अलग मामले में बिहार व बंगाल पुलिस ने मिहिजाम में दबिश दी.
