मिहिजाम नप में पीएम आवास शहरी के लिए करें आवेदन

जामताड़ा. प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 अंतर्गत लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण के लिए नगर परिषद मिहिजाम कार्यालय में आवेदन पत्र जमा लिया जा रहा है.

जामताड़ा. प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 अंतर्गत लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण के लिए नगर परिषद मिहिजाम कार्यालय में आवेदन पत्र जमा लिया जा रहा है. वैसे योग्य लाभुक जिसका कहीं भी पक्का मकान नहीं है एवं जो विभिन्न कारणों से योजना का लाभ से वंचित रह गये हैं. ऐसे सभी लाभुक अगर इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक हैं तो सभी दस्तावेजों के साथ नगर परिषद कार्यालय मिहिजाम पीएम आवास कोषांग में 15 अप्रैल तक आवेदन समर्पित कर सकते हैं. इस संबंध में नगर परिषद कार्यालय की ओर से नोटिस जारी की गयी है. नगर प्रबंधक विजय कुमार ने बताया कि योग्य लाभुकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं, जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम हो, वैसे लोग आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन के साथ ये दस्तावेज है अनिवार्य :

पारिवारिक फोटो, आवेदन का दो पासपोर्ट फोटो, मतदाता पहचान-पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, आय प्रमाण-पत्र, भू स्वामित्व-पत्र, कहीं पक्का मकान नहीं होने का शपथ-पत्र, आवेदक का एक्टिव मोबाइल नंबर जो आधार कार्ड से लिंक हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >