जामताड़ा में 26 को जुलूस व खतियान जलाओ अभियान का ऐलान

घटवाल जाति को अब तक जाति प्रमाण पत्र नहीं दिए जाने के विरोध में सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया.

नारायणपुर. प्रखंड के मदनाडीह गांव में घटवाल खतियानधारी जाति की ओर से बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुबराज प्रसाद राय ने की. बैठक में आगामी 26 जनवरी को जामताड़ा में जुलूस निकालने एवं खतियान जलाओ अभियान को सफल बनाने को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया. बैठक का मुख्य उद्देश्य घटवाल जाति को अब तक जाति प्रमाण पत्र नहीं दिए जाने के विरोध में सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन को तेज करना बताया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि घटवाल जाति को आज तक जाति सूची में शामिल नहीं किया गया है, जिसके कारण समाज के हजारों लोग जाति प्रमाण पत्र से वंचित हैं. इसका सीधा असर समाज के युवाओं पर पड़ रहा है, जिन्हें शिक्षा, नौकरी और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है. कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में जामताड़ा पहुंचकर जुलूस में शामिल होंगे और सरकार तथा जिला प्रशासन के सामने अपनी एकता और ताकत का परिचय देंगे. जब तक घटवाल जाति को जाति सूची में शामिल कर जाति प्रमाण पत्र देने की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा. मौके जगदीश राय, भुवन राय, ताराचंद राय, दिनेश राय, नरेश राय, लकीकांत राय, विनोद राय, धनंजय राय, सुनील राय, विधान राय, मुकेश राय, भीम राय, आशीष राय सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >