पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए पशु किट वितरित

जामताड़ा. जामताड़ा प्रखंड सभागार में आशा संस्थान की ओर से सोमवार को पशु सखी किट का वितरण किया गया.

जामताड़ा. जामताड़ा प्रखंड सभागार में आशा संस्थान की ओर से सोमवार को पशु सखी किट का वितरण किया गया. इस अवसर पर सीओ सह प्रभारी बीडीओ अविश्वर मुर्मू ने चयनित पशु सखी दीदियों को किट प्रदान किया. कहा कि पशु सखी योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में क्रांतिकारी कदम है. इससे जहां महिलाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं पशुपालन में जागरुकता भी बढ़ेगी. प्रखंड टीम लीडर शबाना कासमी ने बताया कि चयनित पशु सखियां गांव-गांव जाकर पशुओं का प्राथमिक उपचार करेंगी. ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभायेंगी. कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बकरी और मुर्गी पालन पारंपरिक ढंग से होते आ रहा है. अब इसे वैज्ञानिक पद्धति से जोड़कर आय का मजबूत माध्यम बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है. बताया कि पशु सखियों को विशेष प्रशिक्षण देकर उन्हें सक्षम उद्यमी के रूप में विकसित किया जायेगा. ये पशुओं का टीकाकरण, दवा उपलब्ध कराना, वजन मापन, स्वास्थ्य जांच जैसे कार्यों को घर-घर जाकर करेंगी. मौके पर सखी मंडल की दीदियां मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >