चुनाव ड्यूटी से नाराज चिरेकाकर्मियों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

कर्मचारियों का आरोप है कि 23 अप्रैल को ड्यूटी पूरी करने के तुरंत बाद 29 अप्रैल के लिए फिर से तैनाती कर दी गयी.

दोबारा ड्यूटी मिलने पर जीएम कार्यालय के पास किया प्रदर्शन प्रतिनिधि, मिहिजाम पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (चिरेका) में कर्मचारियों का असंतोष बढ़ गया है. पहले चरण में ड्यूटी निभा चुके कर्मियों को दोबारा चुनावी जिम्मेदारी दिए जाने से नाराज सैकड़ों कर्मचारियों ने महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. कर्मचारियों का आरोप है कि 23 अप्रैल को ड्यूटी पूरी करने के तुरंत बाद 29 अप्रैल के लिए फिर से तैनाती कर दी गयी, जबकि उन्हें न पर्याप्त विश्राम मिला और न ही पूर्व सूचना, उन्होंने इसे दोहरी ड्यूटी का दबाव बताते हुए मानसिक व शारीरिक शोषण करार दिया. इस बीच प्रबंधन ने कर्मचारियों को प्रिंटआउट के आधार पर ड्यूटी ज्वाइन करने, हावड़ा तक विशेष पास देने, 28 व 30 अप्रैल को ड्यूटी दिवस मानने तथा भोजन के लिए 1000 रुपये सहायता देने की घोषणा की, लेकिन नाराजगी बनी रही. प्रदर्शन के दौरान यात्रा भत्ता, दैनिक भत्ता और वेतन कटौती न करने की मांग उठी. मुख्य कार्मिक अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर समाधान का आश्वासन दिया. इंटक महासचिव इंद्रजीत सिंह ने कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से कर्मचारियों का असंतोष बढ़ गया है. पहले चरण में ड्यूटी निभा चुके कर्मियों को दोबारा चुनावी जिम्मेदारी दिये जाने से नाराज सैकड़ों कर्मियों ने महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. आरोप है कि 23 अप्रैल को ड्यूटी पूरी करने के तुरंत बाद 29 अप्रैल के लिए फिर से तैनाती कर दी गयी, जबकि उन्हें न पर्याप्त विश्राम मिला और न ही पूर्व सूचना. उन्होंने इसे दोहरी ड्यूटी का दबाव बताते हुए मानसिक व शारीरिक शोषण करार दिया. इस बीच प्रबंधन ने कर्मचारियों को प्रिंटआउट के आधार पर ड्यूटी ज्वाइन करने, हावड़ा तक विशेष पास देने, 28 व 30 अप्रैल को ड्यूटी दिवस मानने तथा भोजन के लिए 1000 रुपये सहायता देने की घोषणा की, लेकिन नाराजगी बनी रही. प्रदर्शन के दौरान यात्रा भत्ता, दैनिक भत्ता और वेतन कटौती न करने की मांग उठी. मुख्य कार्मिक अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर समाधान का आश्वासन दिया. इंटक महासचिव इंद्रजीत सिंह ने कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >