नहीं पहुंची एंबुलेंस. दो घंटे तक इंतजार करते रहे घायल मां, बेटे व पोता

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के तीन नंबर बागान के पास सड़क दुर्घटना में मां, बेटे व पोता घायल हो गये.

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के तीन नंबर बागान के पास सड़क दुर्घटना में मां, बेटे व पोता घायल हो गये. घटनास्थल पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने से निजी वाहन से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. घायलों की स्थिति नाजुक रहने के कारण उन्हें जामताड़ा सदर अस्पताल रेफर किया गया. जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद करीब 2 घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करता रहा, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची. अंत में बाध्य होकर घायल आदिवासी के परिजन निजी वाहन से घायल को जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया. यह घटना करमाटांड़-जामताड़ा मुख्य सड़क करमाटांड़ रेलवे फाटक के समीप की है. सड़क किनारे दो छोटे बच्चे साइकिल चला रहे थे. इसी दौरान मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत रखापाड़ा चंद्रडीपा के कमल बास्की अपनी माता पार्वती टुडू एवं 10 वर्षीय अपने बेटे विजय बास्की बाइक संख्या जेएच 21 क्यू 4022 से करमाटांड़ के सारजोमडीह जा रहे थे. साइकिल चला रहे बच्चे को बचाने के क्रम में बाइक अंसतुलित होकर खाई में गिर गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >