जामताड़ा. मिहिजाम के बेजरापाड़ा में एक दिवसीय नाइट शॉट हैंड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ. टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबले में अमन क्लब बागजोरी ने जामताड़ा की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया. बतौर मुख्य अतिथि नेशनल ह्यूमन राइट एंड जस्टिस मूवमेंट के केंद्रीय सचिव हाफिज एहतेशामुल मिर्जा, प्रदेश प्रभारी समसुल खान और महासचिव अकबर अंसारी मौजूद रहे. आयोजन समिति ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया. हाफिज एहतेशामुल मिर्जा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. कहा कि मिहिजाम के युवा प्रतिभाशाली हैं. भविष्य में बड़े स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल सामग्री सहित हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. मौके पर मो एजाज अंसारी, महेंद्र स्वर्णकार, मो शरीफ, मो रफीक अंसारी, अनुराग पंडित, मोइन अंसारी, देव कुमार, टिंकू, अनवर, जमाल आदि मौजूद थे.
अमन क्लब बागजोरी ने जीता हैंड क्रिकेट खिताब

संबोधित करते हैं हाफिज ऐहतेसामुएल मिर्जा | Prabhat Khabar Network
Copied link
मिहिजाम के बेजरापाड़ा में आयोजित नाइट शॉट हैंड क्रिकेट टूर्नामेंट में अमन क्लब बागजोरी ने जामताड़ा को हराकर शानदार जीत दर्ज की।