कुंडहित. प्रखंड के बाघाशोला, विक्रमपुर, सटकी, महेशपुर, बनकाठी, जलालपुर, चूहादहा, चंद्रपुर, पांचकुड़ी आदि में अलविदा जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गयी. मस्जिदों में सुबह से ही रोजेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी. बाघाशोला गांव के इमाम मौलाना इशहाक ने बताया कि अलविदा जुमे की नमाज का विशेष महत्व है. इसकी नेकी ईद की नमाज के बराबर मानी जाती है. कहा कि इस जुमे के बाद चांद के साथ ईद मनाया जायेगा. रमजान के इस मुकद्दस महीने में लोग फितरा, सदका और जकात देकर गरीब व जरूरतमंदों की मदद करते हैं, ताकि वे भी ईद की खुशियों में शामिल हो सकें.
कुंडहित में अदा की गयी अलविदा जुमे की नमाज
कुंडहित. प्रखंड के बाघाशोला, विक्रमपुर में अलविदा जुमे की नमाज अदा की गयी.
