आदित्य साहू के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी

नारायणपुर. राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.

प्रतिनिधि, नारायणपुर. राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. भाजपा नारायणपुर मंडल के कार्यकर्ताओं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी. भाजपा नारायणपुर मंडल अध्यक्ष दीपक सिन्हा सहित आनंद पोद्दार, बमशंकर दुबे, मनोज कुमार, उमेश पंडित, चेतन मरांडी, पूरन भंडारी, लक्ष्मण मंडल आदि कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है. कहा कि आदित्य साहू का संगठनात्मक सफर एक साधारण कार्यकर्ता से शुरू होकर राज्यसभा सांसद और अब प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचना पार्टी के भीतर कार्यकर्ताओं के सम्मान और लोकतांत्रिक परंपरा को दर्शाता है. जानकारी के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश चुनाव अधिकारी जुएल उरांव ने प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराई. 21 नेताओं को राष्ट्रीय परिषद सदस्य के रूप में भी चुना गया है. आनंद पोद्दार ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के दूरगामी अनुभव, संगठन के प्रति अद्भुत समर्पण और जनसेवा की भावना आने वाले दिनों में पार्टी संगठन को नयी दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >