पीएम किसान निधि के अयोग्य लाभुकों पर होगी कार्रवाई : बीएसओ

नारायणपुर. प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना के 18,525 लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया जायेगा.

नारायणपुर. प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना के 18,525 लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया जायेगा. इस संबंध में खाद्य आपूर्ति विभाग एवं अंचल कार्यालय को संयुक्त रूप से जिम्मेदारी सौंपी गयी है. सत्यापन में पीडीएस डीलरों को भी लगाया गया है. बीएसओ राजू रंजन ने बताया कि विभाग द्वारा प्रखंड के सभी 18,525 लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराई गयी है. इन सभी का घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन किया जायेगा. सत्यापन के दौरान यह सुनिश्चित किया जायेगा कि एक ही परिवार या एक ही राशन कार्ड से कितने लोगों ने पीएम किसान योजना का लाभ प्राप्त किया है, यदि किसी परिवार में एक से अधिक सदस्य अनुचित रूप से योजना का लाभ ले रहे हैं, तो उसे चिह्नित किया जायेगा. वहीं सीआइ सौरभ सुमन ने बताया कि जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि सत्यापन के बाद केवल पात्र किसानों का नाम ही पीएम किसान पोर्टल पर बरकरार रहेगा. अपात्र लाभुकों का नाम पोर्टल से हटाया जायेगा. यह भी संकेत दिया कि जिन्होंने गलत तरीके से योजना की राशि प्राप्त की है, उनसे ब्याज सहित वसूली की जा सकती है. पूर्व में भी सरकार द्वारा अपात्र लाभुकों को राशि स्वेच्छा से सरेंडर करने का निर्देश दिया गया था. विभागीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >