अभाविप ने बंगाल के सीएम का पुतला दहन किया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शहर के चंचला चौक पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया.

जामताड़ा. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने से देश भर के लोगों में गुस्सा चरम पर है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शहर के चंचला चौक पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान दोषियों को फांसी देने की मांग की गयी. अभाविप कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लहराते हुए ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की. मौके पर अभाविप विभाग प्रमुख संजीव दुबे, विश्वविद्यालय संयोजक आकाश साव, जिला संयोजक चंदन रजक, सहसंयोजक संजय मंडल, किशोर सोरेन, कुणाल सिंह, अनिकेत शर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >