वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत

नाला. थाना क्षेत्र के भालजोड़िया गांव में शुक्रवार की दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी.

प्रतिनिधि, नाला. थाना क्षेत्र के भालजोड़िया गांव में शुक्रवार की दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, गणेश मल्लिक की पत्नी कल्याणी मल्लिक (48) गांव के समीप खेत में धान रोपाई कर रही थी. दोपहर में हुई बारिश एवं वज्रपात के कारण उक्त महिला की मौत गयी. वज्रपात की जोरदार आवाज सुनकर परिवार के सदस्य के अलावा गांव के लोग खेत की ओर दौड़े. आनन-फानन में कल्याणी मल्लिक को नाला सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार नाला सीएचसी पहुंचे. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया. इस घटना को लेकर परिजन सहित गांव में शोक का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >