युवती को काटा सांप, बिगड़ी तबीयत, रेफर

फुटाहा गांव में बुधवार की शाम को एक युवती को जहरीले सांप करैत ने काट लिया.

नारायणपुर. थाना क्षेत्र के फुटाहा गांव में बुधवार की शाम को एक युवती को जहरीले सांप करैत ने काट लिया. इसके बाद परिजनों ने आनन फानन में नारायणपुर सीएचसी लाया, जहां उसे एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाया गया. उसे बेहतर इलाज कराने के लिए धनबाद रेफर कर दिया. युवती के पिता प्रसादी पंडित ने बताया कि उनकी पुत्री घर के बाड़ी में सब्जी तोड़ने गई थी. इसी क्रम में यह घटना हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >