मंझलाडीह में कथा को लेकर निकली कलश यात्रा

बिंदापाथर. मंझलाडीह गांव स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी.

बिंदापाथर. सिमलडूबी पंचायत अंतर्गत मंझलाडीह गांव स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इसके साथ ही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया. वृंदावन धाम से आए कथावाचक धर्मप्राण श्रीहित कुलदीप कृष्णा जी महाराज के सानिध्य में आयोजित कलश यात्रा में 251 कन्याएं शामिल हुईं. गांव के समीप स्थित जलाशय से पवित्र जल भरकर श्रद्धालु “हरे कृष्ण-हरे राम” का जयघोष के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया. इसके बाद पूजा-अर्चना कर कलश स्थापना की गयी. प्रवचन में महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा बताया. कहा कि इसके श्रवण से अनेक जन्मों के पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है. उन्होंने नारद जी एवं धुंधकारी की कथा का उल्लेख कर भागवत श्रवण के महत्व को समझाया. अंत में महाआरती हुई और प्रसाद का वितरण किया गया. आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शरबत एवं भोजन की व्यवस्था की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >