बजरंगबली मंदिर में प्रतिमा स्थापना को लेकर निकली कलशयात्रा

नाला. देवली-कुलडंगाल गांव में गुरुवार को बजरंगबली मंदिर का शोधन-संस्कार सह प्रतिमा स्थापना को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी.

प्रतिनिधि, नाला. देवली-कुलडंगाल गांव में गुरुवार को बजरंगबली मंदिर का शोधन-संस्कार सह प्रतिमा स्थापना को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. मौके पर बैंड बाजा, धर्म ध्वज, मंगल ध्वनि के साथ 108 कन्याएं कलश यात्रा में शामिल हुईं. कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से देवली-कुलडंगाल गांव, देवलेश्वर धाम होकर शिवगंगा तक पहुंची. आचार्य अजित भट्टाचार्य के सानिध्य में वैदिक रीति-रिवाज से गंगा का आवाहन पूजन के बाद कलश में पवित्र जल संग्रह किया गया. जानकारी हो कि कलश यात्रा के उपरांत सार्वजनिक इस भगवान बजरंगबली मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हुई. आचार्य के द्वारा भूमि पूजन, आसन शुद्धि, जल शुद्धि, पुष्प शुद्धि से लेकर, हवन-पूजन तथा नैवेद्य का अर्पण कर विधिपूर्वक संपन्न किया गया. अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. आयोजक कमेटी के अनुसार रात में पश्चिम बंगाल-पांडेश्वर की बांग्ला कीर्तन शिल्पी अनुष्का साधु के द्वारा भगवान का लीला कीर्तन का आयोजन होगा. विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजन कमेटी के साथ-साथ नाला थाना के सहायक अवर निरीक्षक चंदन कुमार सिंह पर्याप्त पुलिस बल के साथ तैनात थे. मौके पर श्यामा पद मंडल, अजीत कुमार पाल, समीर कुमार नंदी, उज्ज्वल कुमार मंडल, रतन कुमार दास, साधन कुमार दे, दानी नाथ कर, प्रथम कुमार राउत, मानिक चंद्र पाल, लालटू दास, सीटू कर, शांतो कुमार दास, बबलू नंदी, मंजय कुमार विद, बापी कर सहित अन्य शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >