15 जुलाई को दुलाडीह में लगेगा स्वास्थ्य जांच शिविर

समावेशी शिक्षा के तहत 15 जुलाई को दुलाडीह स्थित बीआरसी भवन परिसर में दिव्यांग बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जायेगा.

संवाददाता, जामताड़ा समावेशी शिक्षा के तहत 15 जुलाई को दुलाडीह स्थित बीआरसी भवन परिसर में दिव्यांग बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जायेगा. शिविर में 3 से 18 आयु वर्ग के सभी दिव्यांग बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जायेगी. आवश्यक उपकरण का वितरण किया जायेगा. बीइइओ सर्किल मरांडी ने बताया कि सरकार दिव्यांग बच्चों के लिए कई योजनाएं चला रही है. जानकारी के अभाव में कई बच्चे इसका लाभ नहीं ले पाते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए यह शिविर का आयोजन किया जा रहा है. बीइइओ ने सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्रखंड के संकुल साधन सेवी से अपील की है सभी दिव्यांग बच्चों को अभिभावकों के साथ उपस्थित करना सुनिश्चित करेंगे. वहीं, फिजियोथेरेपिस्ट पुष्पलता पोद्दार ने बताया कि जिले के सभी दिव्यांग बच्चों काे उनके अपने प्रखंडों में आवश्यकतानुसार उपकरण व्हील चेयर, श्रवण यंत्र आदि सहायक उपकरण दिये जायेंगें. बच्चे दिव्यांगता प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड (माता, पिता, बच्चा, अभिभावक ), आय प्रमाण पत्र ( बच्चे के पास आय प्रमाण पत्र नहीं हो तो संबंधित ग्राम प्रधान या मुखिया से लिखवाकर ) जांच शिविर में उपस्थित होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >