नारायणपुर थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

थाने में दहेज प्रताड़ना का एक मामला दर्ज किया गया है.

नारायणपुर. थाने में दहेज प्रताड़ना का एक मामला दर्ज किया गया है. इस बाबत हन्नान शेख की पुत्री अजमेरी खातून ने लिखित शिकायत की है. आरोप लगाया है कि मेरी निकाह मुस्लिम रीति-रिवाज से मिर्जापुर निवासी समर अनीश के साथ हुआ था. निकाह के बाद पति, ससुर हाफिज कमालुद्दीन और सास सबीना उर्फ सबुवा बीवी 50 हजार रुपये दहेज की मांग करने लगे. रुपये नहीं देने पर उनलोगों ने मारपीट व प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. आवेदन के आलोक में नारायणपुर थाने में कांड संख्या 53/2024 दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >