मुरलीपहाड़ी : कर्ज के तनाव में 30 वर्षीय युवक ने दी जान

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर थाना क्षेत्र के चम्पापुर गांव में करीब 30 वर्षीय एक युवक ने अपनी दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

प्रतिनिधि, मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर थाना क्षेत्र के चम्पापुर गांव में करीब 30 वर्षीय एक युवक ने अपनी दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान अनिल मंडल के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, अनिल मंडल रविवार की रात अपने घर से सटे दुकान में ही था. सुबह करीब आठ बजे तक वह बाहर नहीं निकला. उसने दुकान की दोनों ओर की किवाड़ अंदर से बंद कर रखा था. काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो स्थानीय लोगों ने दीवार काटकर दुकान के अंदर प्रवेश किया. अंदर का दृश्य देख लोग सन्न रह गये. युवक पंखे के सहारे फंदे से झूल रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना पर नारायणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया. युवक ने किन कारणों से यह कदम उठाया, इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से कर्ज को लेकर तनाव में था. मृतक अनिल मंडल शादीशुदा था और उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >