दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में
महागामा : थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी. जबकि पांच लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज महागामा रेफरल अस्पताल में चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात दिग्घी एकचारी मार्ग पर मोटरसाइकिल व साइकिल में भिडंत होने से साइकिल सवार 55 वर्षीय तारणी पंडित गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे रेफरल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने भागलपुर रेफर कर दिया.
जहां उसकी मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना शनिवार 11 बजे महागामा सरवा चौक पर हुई. जिसमें अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पांच लोग घायल हो गये. घायल कैला दास (15), योगेंद्र मिर्धा (18), गुंजन दर्वे (19), कुंदन दर्वे (17), सुमन कुमार (18) को रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भरती किया गया. कैलाश दास व योगेंद्र मिर्धा की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. वहीं वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया. इधर थाना प्रभारी पासकल टोप्पो दोनों दुर्घटना की जांच पड़ताल करने में जुट गये है.
