चुनाव को लेकर भाकपा ने की चर्चा

जामताड़ा : श्रीरामपुर एटक कार्यालय में भाकपा जामताड़ा शाखा की बैठक रामेश्वर सोरेन की अध्यक्षता में हुई. इसमें पार्टी के राज्य सह सचिव पीके गांगुली व दुमका के प्रत्याशी छाया कोल भी उपस्थित थे. श्री गांगुली ने संसदीय चुनाव पर चर्चा किया. उन्होंने बताया कि कार्यालय प्रभारी चिंतामणि मंडल व जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी […]

जामताड़ा : श्रीरामपुर एटक कार्यालय में भाकपा जामताड़ा शाखा की बैठक रामेश्वर सोरेन की अध्यक्षता में हुई. इसमें पार्टी के राज्य सह सचिव पीके गांगुली व दुमका के प्रत्याशी छाया कोल भी उपस्थित थे. श्री गांगुली ने संसदीय चुनाव पर चर्चा किया. उन्होंने बताया कि कार्यालय प्रभारी चिंतामणि मंडल व जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी हर प्रसाद खां होंगे. पूरा जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र को तीन अंचल में बांटा गया है. जिसके प्रभारी रामेश्वर सोरेन, सुदर्शन रवानी, गौरी शंकर साह, नमिता गोरांई को बनाया गया है. मौके पर महादेव बेसरा व कृष्ण कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >