सीबीएसइ 10वीं में केंद्रीय विद्यालय के 98.5% विद्यार्थी हुए सफल

जामताड़ा. सीबीएसइ 10वीं का परिणाम जारी हो गया है. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, जामताड़ा से इस वर्ष कुल 67 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 66 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की.

संवाददाता, जामताड़ा. सीबीएसइ 10वीं का परिणाम जारी हो गया है. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, जामताड़ा से इस वर्ष कुल 67 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 66 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की. विद्यालय का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 98.5% रहा, जो सराहनीय है. इस अवसर पर प्राचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभाशीष दी. उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग को भी इस सफलता का आधार बताया. केंद्रीय विद्यालय के टॉप टेन की सूची – चंदन साधु – 91% स्मृति राय – 90.2% अंशु रवानी – 86.8% पीयूष कुमार – 86.2% प्रशांत भंडारी – 84.8% बिचित्र पंडित – 83.8% दियाश कुमारी – 81% शशांक दास – 80.2% रंजीत तुरी – 78.6% गीतांजलि – 77.6%

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >