पढ़ाया आचार संहिता का पाठ

राजनीतिक दलों के नेताओं साथ डीसी ने की बैठक जामताड़ा : लोकसभा चुनाव की रणभेरी बन जाने के बाद से ही प्रशासनिक सरगरमी बढ़ गयी है. गुरुवार को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी चंद्रशेखर ने राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की और उन्हें चुनाव आचार संहिता का पाठ पढ़ाया. कहा कि आदर्श आचार […]

राजनीतिक दलों के नेताओं साथ डीसी ने की बैठक

जामताड़ा : लोकसभा चुनाव की रणभेरी बन जाने के बाद से ही प्रशासनिक सरगरमी बढ़ गयी है. गुरुवार को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी चंद्रशेखर ने राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की और उन्हें चुनाव आचार संहिता का पाठ पढ़ाया. कहा कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाय.

इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधि संवत कार्रवाई की जायेगी. समाहरणालय सभागार में आयोजित इस बैठक में उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के नेताओं को निर्देश दिया कि वे 24 घंटे के अंदर शहर के विभिन्न भागों में लगे झंडा, बैनर, पोस्टर व दीवार लेखन को हटा लें. प्रशासन पूरी तरह आपका सहयोग करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >