नाला : प्रखंड मुख्यालय के विकास भवन में बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने प्रखंड क्षेत्र में संचालित सभी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की. इसमें प्रत्येक पंचायत सचिव तथा रोजगार सेवकों से पंचायतवार संचालित सभी योजनाओं की जानकारी ली.
श्री जायसवाल ने सभी कर्मचारियों को अपने कार्यो को दायित्व पूर्ण तथा पारदर्शिता पूर्वक संचालन करने का निर्देश दिया. उन्होंने 130 बूथों का वीडियोग्राफी करने का निर्देश दिया. साथ ही संबंधित योजनाओं के संचालन व क्रियान्वयन पर हो रही समस्याओं से भी अवगत हुए. मौके पर उप प्रमुख बिमल कांत घोष, कनीय अभियंता सरजु दास, एचएन शर्मा, रविशंकर कुमार, बीपीओ वाणीव्रत मित्र, बीसीओ जितेंद्र कुमार, पंचायत सेवकों में सनाउल अंसारी, समीर घोष, महेश्वर दत्ता, अमरेंद्र कुमार झा, महेश्वर सिन्हा, रोसे गिरिधारी मंडल, सुलेखा मंडल, तापस मंडल आदि थे.
