बज गयी रणभेरी

जामताड़ा : निर्वाचन कार्य की तैयारी को लेकर उपायुक्त चंद्रशेखर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक हुई. बैठक में लोकसभा चुनाव में प्रशासनिक तैयारी पर चर्चा की गई. उपायुक्त चंद्रशेखर ने 48 घंटे के अंदर जिले के राजनीतिक पार्टी के होर्डिग, बैनर, दीवार लेखन को हटाने का निर्देश दिया. बैठक में जिले के मतदान […]

जामताड़ा : निर्वाचन कार्य की तैयारी को लेकर उपायुक्त चंद्रशेखर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक हुई. बैठक में लोकसभा चुनाव में प्रशासनिक तैयारी पर चर्चा की गई. उपायुक्त चंद्रशेखर ने 48 घंटे के अंदर जिले के राजनीतिक पार्टी के होर्डिग, बैनर, दीवार लेखन को हटाने का निर्देश दिया. बैठक में जिले के मतदान केंद्रों का सत्यापन कर 24 घंटे के अंदर प्रखंड मतदान केंद्र में क्या मूलभूत सुविधाएं हैं.

मतदान केंद्रों तक पहुंचने का रूट चार्ट बनाने का निर्देश दिया. मतदान के दिन कंट्रोल रूम कहां हो. इस पर भी बैठक में चर्चा हुई. मतदान सूची का वितरण ग्राम एवं नगर पंचायत स्तर पर करने की बात कही गयी. उपायुक्त ने डीटीओ को निर्देश दिया की प्रखंडवार जितनी वाहन की आवश्यकता हो उपलब्ध करवाएं. जिससे चुनाव के समय उसकी उपयोगिता उठा सकें.

उन्होंने एसपी नागेंद्र चौधरी से सुरक्षा बल की उपलब्धता एवं ठहरने की व्यवस्था पर चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. इसके अलावा सभी पदाधिकारियों को ईमेल आइडी एवं फोन नंबर उपलब्ध कराने की बात क ही ताकि चुनाव की तैयारी तथा शांतिपूर्ण मतदान जिले में हो सके. मौके पर उपविकास आयुक्त मुकुल कुमार पांडेय, पंचायत राज पदाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, सभी बीडीओ एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >