संवेदक ने मजदूरों को पीटा

जामताड़ा : जामताड़ा करमाटांड़ रोड शहरपुरा में स्थित जाजू शिवांशु केमिकल प्रा. लि. नाम फैक्ट्री में ठेकेदार ने मजदूरों को मारपीट कर घायल कर दिया. घायल मजदूरों का दोष सिर्फ इतना था कि वे लोग अपने बकाये राशि की मांग कर रहे थे. इसी को लेकर मजदूरों को डंडा से मार कर घायल कर दिया […]

जामताड़ा : जामताड़ा करमाटांड़ रोड शहरपुरा में स्थित जाजू शिवांशु केमिकल प्रा. लि. नाम फैक्ट्री में ठेकेदार ने मजदूरों को मारपीट कर घायल कर दिया. घायल मजदूरों का दोष सिर्फ इतना था कि वे लोग अपने बकाये राशि की मांग कर रहे थे. इसी को लेकर मजदूरों को डंडा से मार कर घायल कर दिया है. घायल मजदूर टिलेन सोरेन, लड्डू आलम, हेमु दास, कंदेर शेख, मोनू का इलाज स्थानीय एक नर्सिंग होम में चल रहा है.

घायल मजदूरों ने बताया कि बकाये राशि की मांग करने पर ठेकेदार मुकेश सिंह बीती रात 12 बजे आ धमका और डंडा से मारने पिटने लगा. संबंध में स्थानीय थाना को सूचित किया गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >