अनुपस्थिति पर होगी कार्रवाई

नाला : नाला विकास भवन में पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक प्रमुख बबीता मुमरू की अध्यक्षता में हुई. इसमें सांसद प्रतिनिधि आशिष तिवारी, उप प्रमुख विमल कांत घोष तथा प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी की उपस्थिति में कई अहम निर्णय लिये गये. इस दौरान प्रखंड स्तर पर जो भी योजना का कार्य संचालित है. उसकी गुणवत्ता […]

नाला : नाला विकास भवन में पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक प्रमुख बबीता मुमरू की अध्यक्षता में हुई. इसमें सांसद प्रतिनिधि आशिष तिवारी, उप प्रमुख विमल कांत घोष तथा प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी की उपस्थिति में कई अहम निर्णय लिये गये. इस दौरान प्रखंड स्तर पर जो भी योजना का कार्य संचालित है. उसकी गुणवत्ता की जांच करने, बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों पर आवश्यक कार्रवाई करने व चापानल सामग्री की खरीदारी व गुणवत्ता की जांच करने का निर्णय लिया गया.

साथ ही कई पंचायतों को कार्यभार संभालने वाले पंचायत सचिव को शीघ्र बिरमित करने का निर्णय लिया. बंद पड़े विद्यालय, शिक्षक विहीन विद्यालयों में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति व नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि निरंजन मंडल, सहायक अभियंता निखिल चंद्र साहा, रविशंकर कुमार, कोर्डिनेटर काजल महतो, कृष्णा मुमरू, मुखिया रूपलाल टुडू, सायरा बानो आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >