बच्चों ने दी अनोखी प्रस्तुति

नाला : प्रखंड के सिदो कान्हू मॉडल स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन जिला शिक्षा अधीक्षक सियावर प्रसाद एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि सियावर प्रसाद, विशिष्ट अतिथि दुमका रामकृष्ण मिशन के स्वामी विवेक एवं फिनलैंड के अनकाहेलियम थे. कार्यक्रम में स्कूल के […]

नाला : प्रखंड के सिदो कान्हू मॉडल स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन जिला शिक्षा अधीक्षक सियावर प्रसाद एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि सियावर प्रसाद, विशिष्ट अतिथि दुमका रामकृष्ण मिशन के स्वामी विवेक एवं फिनलैंड के अनकाहेलियम थे.

कार्यक्रम में स्कूल के नन्हें बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तथा छात्र-छात्रओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम के तहत संताली गीत, ग्रुप डांस व नाटक की प्रस्तुति की गई. कार्यक्रम के दौरान नन्हें कलाकारों ने मुख्य अतिथि सहित सभी दर्शकों का दिल जीत लिया. नन्हें बच्चों में तृप्ति, संजीता, पुष्पा, ममता, रोहित, देवेंद्र आदि ने रोमांचक एवं अनोखी प्रस्तुती दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >