प्रशासन के विरोध में निकाला जुलूस

जामताड़ा : वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण स्थल से नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य आठ वार्ड पार्षदों को गिरफ्तार करने बाद जिला प्रशासन व नगर पंचायत के बीच ठन गयी है. बुधवार शाम नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल के नेतृत्व में शहर में प्रशासन के विरोध में जुलूस निकाला गया. जुलूस में शामिल लोग मुख्यमंत्री […]

जामताड़ा : वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण स्थल से नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य आठ वार्ड पार्षदों को गिरफ्तार करने बाद जिला प्रशासन व नगर पंचायत के बीच ठन गयी है. बुधवार शाम नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल के नेतृत्व में शहर में प्रशासन के विरोध में जुलूस निकाला गया. जुलूस में शामिल लोग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सांसद शिबू सोरेन, स्थानीय विधायक व जिला प्रशासन के विरोध में जम कर नारे लगा रहे थे. बता दें कि इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण 23 करोड़ की लागत से होना है.

प्रशासन के अनुसार इसका शिलान्यास 27 फरवरी को सीएम हेमंत सोरेन करेंगे. जिसके लिए प्रशासन की ओर से एसडीओ अखिलेश कुमार सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजबली शर्मा योजना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे. जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने पुलिस हिरासत से छूटने के बाद पत्रकारों से कहा है कि जिस योजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे, उसका उदघाटन वे पहले ही कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >