राज्यवासियों के हक में उठायी आवाज

स्थानीयता बचाव संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन फतेहपुर : स्थानीयता बचाव संघर्ष समिति के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय के समीप एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन मंगलवार को किया गया. इसके बाद समिति सदस्यों ने बीडीओ के माध्यम से राज्यपाल को मांग पत्र सौंपा. धरना का नेतृत्व कर रहे तीर्थनाथ मंडल ने कहा कि झारखंड गठन को 13 […]

स्थानीयता बचाव संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

फतेहपुर : स्थानीयता बचाव संघर्ष समिति के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय के समीप एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन मंगलवार को किया गया. इसके बाद समिति सदस्यों ने बीडीओ के माध्यम से राज्यपाल को मांग पत्र सौंपा. धरना का नेतृत्व कर रहे तीर्थनाथ मंडल ने कहा कि झारखंड गठन को 13 वर्ष हो गये है. लेकिन अबतक स्थानीयता नीति का नहीं बनना काफी दुखद है.

इस कारण शिक्षित युवक-युवतियां बेरोजगार है. मांग पत्र में 1932 खतियान के आधार पर झारखंड में स्थानीय नीति लागू करने, नीति लागू होने तक बहाली रद्द करने सहित अन्य मांग शामिल है. मौके पर विकास मंडल, मनोज गोस्वामी, राकेश मरांडी, तियोफिल मरांडी, संजय मंडल, अफजल अंसारी, दानीनाथ सोरेन, हाराधन मंडल दुमका से आये सागेन मुमरू, नवेल हांदसा, मुकेश गोराई, शंकर भंडारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >