वंचितों का जल्द बने जॉब कार्ड

काम मांगो अभियान के तहत जिलास्तरीय कार्यशाला में डीसी ने कहा जामताड़ा : मनरेगा में काम मांगो अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. समाहरणालय में आयोजित कार्यशाला का उदघाटन उपायुक्त चंद्रशेखर ने की. बताया लोग मनरेगा का लाभ लें जिससे ग्रामीणों को भटकना न पड़े. कहा आवेदन देकर काम मांगे निश्चित […]

काम मांगो अभियान के तहत जिलास्तरीय कार्यशाला में डीसी ने कहा

जामताड़ा : मनरेगा में काम मांगो अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. समाहरणालय में आयोजित कार्यशाला का उदघाटन उपायुक्त चंद्रशेखर ने की. बताया लोग मनरेगा का लाभ लें जिससे ग्रामीणों को भटकना न पड़े.

कहा आवेदन देकर काम मांगे निश्चित तौर पर काम दिया जायेगा. इच्छुक पंचायत कार्यालय में जाकर काम की मांग करें. जरूर काम मिलेगा. जिन लोगों का जॉब कार्ड नहीं है. वे पंचायत कार्यालय में जाकर रोजगार सेवक को आवेदन देकर जॉब कार्ड बनवाये. मौके पर डीडीसी मुकुल कुमार पांडेय ने कहा कि मनरेगा के तहत जिले में रोजगार के लिए अभियान की शुरुआत हो चुकी है.

मौके पर भु-अजर्न पदाधिकारी जावेद अनवर इदरीसी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, डीआरडीए के परियोजना पदाधिकारी संदीप कुमार, मोतिउर रहमान, पंचायत प्रतिनिधि आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >