जामताड़ा : अखिल भारतीय किसान सभा 11 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. मौके पर हरप्रसाद खां ने कहा कि किसानों का कोई प्रभावी संगठन नहीं है. इसलिए किसान अपनी मांग सरकार के पास सही तरीके से नहीं रख पाते हैं. वर्तमान में किसानों का शोषण हो रहा है.
जब तक किसानों का विकास नहीं होगा तब तक देश का भी विकास नहीं हो सकता. दक्षिणोश्वर घोष ने कहा कि किसानों को प्रतिमाह पेंशन देने के लिए आंदोलन कि शुरुआत 2012 में हुई थी. उसी की कड़ी में आज राज्यव्यापी धरना का आयोजन है.
किसानों को बीज, खाद्य, कीटनाशक, सिंचाई व्यवस्था आदि को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करना होगा. मौके पर शक्तिपद मंडल, श्यामापद बाउरी, सुदर्शन रवानी, नदियानंद घोष, मधुसूदन खां, बामापद मंडल, कालीपद घोष, युद्धपति घोष, अक्षय कुमार खां, दूलाल चंद्र माल, तुषारकांति मंडल आदि उपस्थित थे.
