मांगों को लेकर संघर्ष समिति ने निकाला मशाल जुलूस
जामताड़ा : सरकार की रवैया के विरोध में समाहरणालय संघर्ष समिति के कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकला. मशाल जुलूस अराजपत्रित कर्मचारी संघ के महामंत्री अर्जुन सिंह के नेतृत्व में निकाला गया.
मशाल जुलूस अनुमंडल कार्यालय से निकल कर इंदिरा चौक तक गया. संघ के महामंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि सरकार की दो पक्षीय रवैयों के कारण 21 जनवरी से पूरे झारखंड के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे. उन्होंने कहा कि हर बार हमें आश्वासन देकर छला जाता है.
