कई जगहों पर लगा मेला

स्नान दान कर लोगों ने किया तिल व दही का सेवन जामताड़ा : जिले में मकर संक्रांति का पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया. सुबह से ही लोग अजय नदी व बराकर नदी में स्नान करने पहुंचे. स्नान के बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना कर तिल का दान गरीबों के बीच किया गया. स्थानीय मंदिरों […]

स्नान दान कर लोगों ने किया तिल व दही का सेवन

जामताड़ा : जिले में मकर संक्रांति का पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया. सुबह से ही लोग अजय नदी व बराकर नदी में स्नान करने पहुंचे. स्नान के बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना कर तिल का दान गरीबों के बीच किया गया.

स्थानीय मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही. जामताड़ा के चंचला मंदिर, मिहिजाम पालबगान स्थित शिव मंदिर, नारायणपुर के दुखिया बाबा मंदिर, नाला के देवलेश्वर धाम, बिंदापाथर के कदमेश्वर धाम, करमाटांड़ बाजार स्थित शिव मंदिर आदि जगहों पर विशेष पूजा-अर्चना किया गया. वहीं कई लोग 15 जनवरी को भी मकर संक्रांति मनायेंगे. जामताड़ा अजद नदी तट व करमदहा स्थित बराकर नदी तट पर भव्य मेला का आयोजन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >