जबरन घर में घुसकर महिला से छेड़खानी

मिहिजाम : शहर के कालीतल्ला इलाके में नशे में धुत कुछ युवकों द्वारा एक महिला के घर में जबरन घुसकर छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है. महिला ने युवकों में से एक की पहचान चिरेका कर्मी के रूप में की है. उसने स्थानीय थाने में घटना की जानकारी दी है. लेकिन समाचार लिखे […]

मिहिजाम : शहर के कालीतल्ला इलाके में नशे में धुत कुछ युवकों द्वारा एक महिला के घर में जबरन घुसकर छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है. महिला ने युवकों में से एक की पहचान चिरेका कर्मी के रूप में की है.

उसने स्थानीय थाने में घटना की जानकारी दी है. लेकिन समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो पाया था. दूसरी तरफ जिस चिरेका कर्मी युवक पर आरोप लगा है, उसका कहना है कि वह रात 11 बजे चिरेका से काम कर लौट रहा था. तभी महिला के भाई व उसके साथियों ने साथ मिलकर जबरन रंगदारी मांगने का प्रयास किया. ऐसा नहीं करने पर मारपीट की ओर फंसाने की धमकी दी. थाने में दोनों पक्ष मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >