पानी के लिए तरस रहे लोग

करोड़ों की पेयजलापूर्ति योजना, सुविधा शून्य नारायणपुर : करोड़ों की लागत से बना जल मिनार शोभा की वस्तु बनकर रह गया है. निर्माण पूरा होने के बाद इसमें दो घंटे पानी जरूर चला लेकिन इसे सुविधा के लिए आज तक लोगों की सुविधा के लिए चालू नहीं किया गया. इसके लिए बनाया गया कूप भी […]

करोड़ों की पेयजलापूर्ति योजना, सुविधा शून्य

नारायणपुर : करोड़ों की लागत से बना जल मिनार शोभा की वस्तु बनकर रह गया है. निर्माण पूरा होने के बाद इसमें दो घंटे पानी जरूर चला लेकिन इसे सुविधा के लिए आज तक लोगों की सुविधा के लिए चालू नहीं किया गया. इसके लिए बनाया गया कूप भी बेकार हो गया. पाइप भी जंग खा रहे हैं.

लेकिन विभाग को इसकी फिकर तक नहीं. इतना ही नहीं जब इस जलमिनार का काम पूरा हुआ तो गोविंदपुर साहिबगंज हाइवे का भी निर्माण शुरू हुआ. इस कारण लोहारंगी नदी से बिछाया गया पाइप लाइन उखाड़ना पड़ा. लेकिन इसकी जांच नहीं कराया गया.

अधिकांश चापानल खराब

नारायणपुर बाजार तेली कुलही, हरिजन टोला व अन्य क्षेत्रों में दर्जनों चापाकल विभाग द्वारा लगाया गया है.जबकि अधिकांश चापानल खराब हो चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >