जामताड़ा : सोमवार संध्या 06 बजे जेबीसी विद्यालय के पास अप लाईन ट्रेक के मालगाड़ी की इंजन में एक बंदर के फंस जाने से हांगामा मच गया. रेल के चालक ने जब देखा के ट्रेन की इंजन के उपर से चिंगारी निकल रही है तो उसने ट्रेन को रोक दिया. उसके उपरांत जब उसने देखा की इंजन के उपर हाई वोल्टेज तार से बंदर चिपका देखा.
तुरंत बिजली को कटवाने का काम किया. तब जा कर बंदर बच पाया. इंजन से बचने के बाद वो माल ट्रेन के ज्वाइंटर में जा फंसा. फिर से स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया. जब बंदर निकल कर शहर के तरफ भागा तो वहा मौजूद लोगों ने जम कर श्रीराम और जय बजरंगबली का नारा लगाने लगे. हाई टेंशन तार की चपेट में आने के बावजूद बंदर को कुछ नहीं हुआ.
