विश्व वाणिकी दिवस पर निकली प्रभात फेरी

जामताड़ा : विश्व वाणिकी दिवस के अवसर पर गायछान्द उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण से छात्रों ने सोमवार को प्रभात फेरी निकाली. प्रभात फेरी गायछान्द से निकल कर शहर के कई क्षेत्र का भ्रमण किया और पेड़ बचाओ, पौधा लगाओ के नारे लगाये. पेड़ बचाना और जल संचय करने के लिए जागरूकता पैदा करने को […]

जामताड़ा : विश्व वाणिकी दिवस के अवसर पर गायछान्द उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण से छात्रों ने सोमवार को प्रभात फेरी निकाली. प्रभात फेरी गायछान्द से निकल कर शहर के कई क्षेत्र का भ्रमण किया और पेड़ बचाओ, पौधा लगाओ के नारे लगाये. पेड़ बचाना और जल संचय करने के लिए जागरूकता पैदा करने को कहा गया.

प्रभात फेरी कार्यक्रम और साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. कार्यक्रम का आयोजन जामताड़ा वन विभाग की ओर से किया गया. वन प्रमंडल पदाधिकारी राज कुमार साव सहित वन विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी विद्यालय के शिक्षक फेरी में शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >