अच्छी पहल . सिंचाई के अभाव से तंग किसानों ने उठाया बीड़ा

जल संचयन से आयी हरियाली नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के छाताबाद के किसानों ने जल संचयन संरचना से तसवीर बदल डाली. मुरलीपहाड़ी : सिंचाई के अभाव में किसान चाह कर भी खेती नहीं कर पाते हैं. बमुश्किल की एक आद बार ही बोआई करते हैं. कई बार सिंचाई की सुविधा नहीं मिल पाने की वजह से […]

जल संचयन से आयी हरियाली

नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के छाताबाद के किसानों ने जल संचयन संरचना से तसवीर बदल डाली.
मुरलीपहाड़ी : सिंचाई के अभाव में किसान चाह कर भी खेती नहीं कर पाते हैं. बमुश्किल की एक आद बार ही बोआई करते हैं. कई बार सिंचाई की सुविधा नहीं मिल पाने की वजह से किसानों को भारी नुकसान भी होता है. एक समय ऐसा था कि सिंचाई के अभाव में यहां किसान सिर्फ धान की खेती ही करते थे, पर आज पूरे गांव की खेत में गेहूं, आलू, सरसों व अन्य मौसमी फसलें लहलहा रही है. यह देन दामोदर भेली कॉपोरेशन की ओर से किये गये जल संचयन संरचना काम का परिणाम है. अब किसान कृषि के माध्यम से स्वरोजगार से जुड़ रहे हैं.
स्थानीय किसानों ने बताया कि इस साल से पहले यहां बारिश नहीं होने पर धान की फसल मर जाती थी. इस स्थिति में हम किसान अन्य किसी फसल को लगाने के बारे में नहीं सोचते थे. क्योंकि धान के बाद क्षेत्र में अन्य फसल की सिंचाई के लिए पानी ही नहीं बचता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >