कुंडहित : बागडेहरी थाना क्षेत्र के चौधरीडीह गांव में मंगलवार की देर रात को अचानक घर में आग लग जाने से तीन घर जलकर राख हो गये. पीड़िता सिद्धू मुर्मू, पाने मुर्मू व गुडूई मुर्मू ने बताया कि हमलोग सभी परिवार के साथ घर में सो रहे थे. अचानक रात को धुएं की गंध मिलने पर सभी घर से बाहर भागे. तभी देखा घर जल रहा है. हो-हल्ला करने पर सभी ग्रामीण पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया. तब तक घर जलकर राख हो गया. कपड़ा सहित घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गया. इससे हजारों रुपये का नुकसान हो गया.
तीन घर जलकर राख हजारों का नुकसान
कुंडहित : बागडेहरी थाना क्षेत्र के चौधरीडीह गांव में मंगलवार की देर रात को अचानक घर में आग लग जाने से तीन घर जलकर राख हो गये. पीड़िता सिद्धू मुर्मू, पाने मुर्मू व गुडूई मुर्मू ने बताया कि हमलोग सभी परिवार के साथ घर में सो रहे थे. अचानक रात को धुएं की गंध मिलने […]

सरकारी लाभ का आश्वासन
कुंडहित . राजद के पूर्व प्रदेश सचिव अशोक माजी ने आग से पीड़ित चौधरीडीह गांव में जाकर पीड़ित परिवारों से मिलकर दु:ख प्रकट की. उन्होंने पीड़ित परिवारों को सरकारी लाभ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. श्री माजी ने कहा कि गरमी का मौसम है. आये दिन प्रखंड क्षेत्र के किसी न किसी गांव में आग लगती रहती है. यहां अग्निशमन वाहन की व्यवस्था नहीं है. यहां से जामताड़ा 60 किमी दूर है. वाहन आते-आते घर जल जाता है. प्रखंड में अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराने की मांग प्रशासन से की है.