डॉ राजदेव करेंगे छह से भिक्षाटन

15 मिनट देर से पहुंचे थे ऑफिस सीएस ने रोका वेतन, अगस्त माह में हुई है कार्रवाई जामताड़ा : आठ माह से वेतन बंद रहने से परेशान करमाटांड़ प्रखंड के पूर्व प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजदेव कुमार छह मार्च से भिक्षाटन करेंगे. श्री कुमार ने बताया कि 15 मिनट देर से ऑफिस पहुंचने के कारण […]

15 मिनट देर से पहुंचे थे ऑफिस

सीएस ने रोका वेतन, अगस्त माह में हुई है कार्रवाई
जामताड़ा : आठ माह से वेतन बंद रहने से परेशान करमाटांड़ प्रखंड के पूर्व प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजदेव कुमार छह मार्च से भिक्षाटन करेंगे. श्री कुमार ने बताया कि 15 मिनट देर से ऑफिस पहुंचने के कारण पूर्व सिविल सर्जन डॉ महावीर प्रसाद गोपालिका ने वेतन रोक दिया था. अगस्त माह से उनके परिवार का गुजारा किसी तरह चल रहा था. अब परिवार को चलाने के लिये साधन नहीं है. इससे परेशान होकर जामताड़ा शहर में भिक्षाटन करने का निर्णय लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >