दलाही : मसलिया प्रखंड के मसानजोर पंचायत अंतर्गत बड़ाचापुड़िया व छोटा चापुड़िया के कार्डधारियों ने बीडीओ से डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. इसके लिए कार्डधारियों ने बुधवार को बीडीओ चंद्रजीत सिंह को आवेदन देकर गथाव माला स्वयं सहायता समूह के डीलर की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. कार्डधारियों ने शिकायत की है कि डीलर सुहागीनी मुर्मू द्वारा अंत्योदय के तहत उन्हें फरवरी महीने का चावल एवं पीएचएच चावल उठाव कर वितरण नहीं किया गया है़
ग्राम प्रधान सनातन मुर्मू, महारानी किस्कू, वार्ड सदस्य रोजी टुडू, आशीष टुडू, साहेबलाल मरांडी, हेमलाल बेसरा, अमित सोरेन आदि ने बताया कि वे 29 फरवरी को चावल व गेहूं लेने पहुंचे थे. लेकिन डीलर सुहागीनी मुर्मू ने चावल उठाव नहीं किये जाने की बात कहकर लौटा दिया़ जबकि अन्य डीलरों से जानकारी मिली कि चावल का उठाव हो चुका है़ कार्डधारियों ने बीडीओ से उक्त डीलर द्वारा की गई गड़बड़ी की जांच करते हुए
उस पर कार्रवाई करने तथा अन्य जन वितरण प्रणाली दुकानदार के साथ बड़ाचापुउ़िया व छोटा चापुड़िया के कार्डधारियों को जोड़ने की मांग की है. उल्लेखनीय है कि इन मांगों को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को डीलर सुहागीनी मुर्मू के घर का घेराव भी किया था तथा पंसस एवं मुखिया को बुलाकर इसकी जानकारी भी दी थी़
