ताराबहाल में एक ट्रैक्टर अवैध लकड़ी जब्त

जामताड़ा : प्रखंड के ताराबहाल गांव में गुरुवार को वन विभाग ने दो ट्रैक्टर कीमती लकड़ियां जब्त की है. लकड़ी माफियाओं द्वारा लगातार हरे भरे पेड़ की कटाई की घटना को अंजाम दिया जा रहा था. इसकी सूचना वन विभाग को मिली. गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा रेंजर संदीप कुमार सिंह ने उक्त जगह […]

जामताड़ा : प्रखंड के ताराबहाल गांव में गुरुवार को वन विभाग ने दो ट्रैक्टर कीमती लकड़ियां जब्त की है. लकड़ी माफियाओं द्वारा लगातार हरे भरे पेड़ की कटाई की घटना को अंजाम दिया जा रहा था. इसकी सूचना वन विभाग को मिली. गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा रेंजर संदीप कुमार सिंह ने उक्त जगह पर छापामारी अभियान चलाया.

इस दौरान रेंजर ने करीब एक ट्रैक्टर अवैध लकड़ी को वहां पाया. जिसे उन्होंने तुरंत ट्रैक्टर मंगा कर उसे अपने कब्जे में ले लिया. साथ ही इस संबंध में जामताड़ा थाने में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >