कुंडहित : विकास भवन में बीडीओ अरविंद ओझा ने योजना बनाओ दल के साथ बैठक की. बीडीओ ने दल को योजना बनाने का फॉर्मेट भरने, मानचित्र बनाने तथा बजट के अनुसार योजनाओं का चयन का निर्देश दिया. कहा कि सामुदायिक योजनाओं को छोड़कर व्यक्तिगत योजना के चयन में पारदर्शिता बरतें.
अभिवंचित वर्ग के जरूरी योजनाओं को ही प्राथमिकता दें. योजनाओं का चयन बजट के अनुसार ही करने का निर्देश बीडीओ ने दिया. इस पर दल ने गांवों में योजनाओं के चयन में हो रही परेशानी से बीडीओ को अवगत कराया. दल ने कहा कि ग्रामीणों को समझाने के बाद भी योजनाओं के चयन में बजट को फेल कर देते हैं. इस पर बीडीओ श्री ओझा ने कहा कि सर्वे कर जरूरी योजनाओं को ही लिया जाय अन्यथा कार्रवाई की जायेगी.
