मंत्री ने सुखजोड़ा में शृंखलाबद्ध चेकडैम का किया शिलान्यास

मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने जामताड़ा प्रखंड के सुखजोड़ा में बुधवार को शृंखला-बद्ध चेकडैम का शिलान्यास किया.

संवाददाता, जामताड़ा मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने जामताड़ा प्रखंड के सुखजोड़ा में बुधवार को शृंखला-बद्ध चेकडैम का शिलान्यास किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना यहां के लोगों के लंबे समय से मांग का परिणाम है. क्षेत्र के किसानों को सशक्त बनाने और उनकी आजीविका को मजबूत करने के उद्देश्य से इस चेक डैम का निर्माण कराया गया है. कहा कि “हमारी सरकार का मुख्य लक्ष्य किसानों को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाना है. इसी सोच के साथ हम लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं, जिसका सकारात्मक असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. हमारे किसान अब आगे बढ़ रहे हैं, नयी तकनीकों को अपना रहे हैं और खेती को मजबूत आधार बना रहे हैं. यह पूरे समाज के लिए एक बेहद शुभ संकेत है. मंत्री ने कहा चेकडैम के निर्माण से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, जिससे सिंचाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी. किसानों को सालभर खेती करने का अवसर मिलेगा और उनकी आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी. कहा कि जामताड़ा आज विकास का नया आयाम स्थापित कर रहा है. मौके पर कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >