थाने में शिकायत लेकर आने वाले लोगों से शालीनता से करें व्यवहार : एसपी

जामताड़ा. एसपी शंभु कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में बुधवार को जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

संवाददाता, जामताड़ा. एसपी शंभु कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में बुधवार को जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस अवसर पर एसपी ने जिले में आपराधिक गतिविधि, अपराध नियंत्रण, विधि एवं सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की. इस दौरान महिलाओं पर अपराध, बच्चों के अपहरण, गुमशुदगी के मामले संज्ञान आते ही प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. वहीं, थाने में आने वाले शिकायतकर्ताओं से लेकर शालीनता से व्यवहार करते हुए समस्याओं का समाधन करने का निर्देश दिया. कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में आम जनता के बीच में जाकर उनके समस्या को जानें, पुलिस-पब्लिक मैत्री संबंध स्थापित करें. गंभीर प्रवृति के कांडों जैसे हत्या, लूट, अपहरण, बालात्कार, पोक्सो, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामलों में जेल से छूटे अपराधकर्मियों पर निगरानी रखें. महिला थाना प्रभारी जामताड़ा को महिलाओं से संबंधित मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कोई फरियादी परेशान न हो यह सुनिश्चित करने काे कहा. नारायणपुर, करमाटांड़ थाना क्षेत्र साइबर अपराधकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. सभी थाना प्रभारियों को उपलब्ध संसाधन एवं पुलिस बल, पदाधिकारी के संबंध में जानकारी प्राप्त की. जिले के दोनों एसडीपीओ, प्रभाग पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी करने का निर्देश दिया. किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार पर पूर्ण अंकुश लगाने को कहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >