आस्था . श्याम मंदिर में प्राण प्रतष्ठिा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

सैकड़ों श्याम भक्त यात्रा में शामिल जामताड़ा : मिहिजाम रोड स्थित नवनर्मिति श्याम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ मंगलवार को हुई. श्याम मंदिर पूजा कमेटी के तत्वावधान में पुराना शिव मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. जिसमें शहर के सैकड़ों श्याम भक्त […]

सैकड़ों श्याम भक्त यात्रा में शामिल

जामताड़ा : मिहिजाम रोड स्थित नवनर्मिति श्याम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ मंगलवार को हुई. श्याम मंदिर पूजा कमेटी के तत्वावधान में पुराना शिव मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. जिसमें शहर के सैकड़ों श्याम भक्त शामिल हुये. कलश यात्रा में शामिल श्याम भक्तों ने पवित्र जल कलश में भरकर पुराना शिव मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ निकले. मैन बजार होते हुये रेलवे फाटक पार कर श्याम मंदिर में जाकर कलश यात्रा संपन्न हुआ. जहां कलश स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू किया गया.
13 को होगी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा : 10 फरवरी को अन्नाधिवास संध्या पांच बजे से महिला समिति द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. 11 फरवरी को धृता, शर्कस, पुष्पाधिवास एवं श्याम ज्योति पाठ का आयोजन किया जायेगा. 12 फरवरी को फलाधिवास एवं महास्नान एवं दोपहर में श्याम प्रभु एवं अन्य देवताओं के साथ विशाल निशान शोभा यात्रा निकाली जायेगी. 13 फरवरी को नव नर्मिति श्याम मंदिर में भागवान श्याम की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा.
उसी दिन उनका प्रथम दर्शन लोगों को करने के लिये मिलेगा. संध्या में भजन कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. बताते चलें की भगवान श्याम की प्रतिमा को पांच फरवरी को राजस्थान से जामताड़ा लाया गया था.
झाविमो की रैली में जायेंगे हजारों कार्यकर्ता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >