दो कोयला डीपो किया सील

मिहिजाम : कोयले की अवैध तस्करी की शिकायत पर हांसीपहाड़ी स्थित तीन कोयला डीपो पर गुरुवार को छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान कोयला कारोबारियों में हड़कंप देखा गया. जामताड़ा उपायुक्त के निर्देश पर छापेमारी दल में एसडीओ जामताड़ा नवीन कुमार, बीडीओ जामताड़ा अमित कुमार और मिहिजाम थाना पुलिस दल-बल के साथ पहुंचे. एसडीओ ने […]

मिहिजाम : कोयले की अवैध तस्करी की शिकायत पर हांसीपहाड़ी स्थित तीन कोयला डीपो पर गुरुवार को छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान कोयला कारोबारियों में हड़कंप देखा गया. जामताड़ा उपायुक्त के निर्देश पर छापेमारी दल में एसडीओ जामताड़ा नवीन कुमार, बीडीओ जामताड़ा अमित कुमार और मिहिजाम थाना पुलिस दल-बल के साथ पहुंचे. एसडीओ ने बताया कि उपायुक्त को किसी ने अवैध कोयला तस्करी की शिकायत की थी. जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी है.

छापेमारी एनर्जी कोल समेत दो अन्य डीपो पर की गयी. जिसमें एनर्जी कोल के यहां सभी दस्तावजे और कच्चे माल सटिक पाये गये. जबकि दो अन्य डीपो में करीब 400 टन कोयला पाया गया. जिसके कागजात मौके पर नहीं थे और कई नियमों की अनदेखी भी की गयी थी. टीम ने इन दो डीपो को सील कर दिया है. एसपी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. सीमावर्ती पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए हाल में बैठक हुई थी. जिसमें ऐसे धंधों पर रोक लगाने की भी बात सामने आयी थी. जिसके परिपेक्ष्य में यह कार्रवाई की गयी है. कागजात सटिक नहीं पाए जाने की हालत में एफआइआर भी दर्ज होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >